पटियाली: कासगंज शहर में यातायात पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, नियमों का पालन न करने पर 130 वाहनों के काटे चालान
कासगंज शहर में जिले की एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार को कासगंज शहर में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने यातायात नियमों का पालन ना करने वाले 130 वाहनों के चालान काटे। और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की हिदायत दी।