काठीकुंड: दुमका के कन्या मध्य विद्यालय में बीडीओ का औचक निरीक्षण, शिक्षा-स्वच्छता को लेकर कड़ा निर्देश
दुमका के काठीकुंड प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बीडीओ सौरभ कुमार ने अचानक निरीक्षण किया। पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। बीडीओ ने स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए।