टीकमगढ़: टीकमगढ़ के गांधी चौराहे पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
यह मामला शहर के कोतवाली थाने से कुछ ही दूर स्थित गांधी चौराहे का है जहां पर रविवार को मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर सवार एक शख्स के साथ मारपीट की जा रही है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।