टीकमगढ़: भगतनगर कॉलोनी के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, 108 एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतनगर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति सड़क खाते का शिकार हो गया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि भगतनगर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया है। 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि व्यक्ति बाइक की टक्कर से घायल हुआ है।