टीकमगढ़: कछौरा गांव में दो भाइयों पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
कछौरा गांव में दो लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। कछौरा गांव निवासी करन के परिजन ने बताया कि अपने खेत पर था, तभी मुकेश हुकुम हरी और गणेश के द्वारा पुराने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की गई बचाने के प्रयास में करण के भाई सुखदीन के साथ भी मारपीट की गई। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।