टीकमगढ़: लैला मजनू अभियान: महिला थाना पुलिस ने पीजी कॉलेज के आसपास घूम रहे मजनुओं से की पूछताछ, कार्रवाई की गई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान के तहत टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के आसपास संदिग्ध स्थानो पर घूम रहे मजनुओं/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान घूमने का वैद्य कारण न बता पाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई। महिला थाना पुलिस द्वारा अभी तक कुल 110 से अधिक मजनुओं पर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।