टीकमगढ़: भीकमपुर गांव में महिला के साथ भाई ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
भीकमपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। टीकमगढ़ निवासी स्वामी नाम की महिला ने बताया कि वह अपने मायके भीकमपुर गांव में थी, इसी दौरान उसका भाई पुष्पेंद्र मां और उसके साथ गाली गलौज करने लगा, विरोध करने पर पुष्पेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।