Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बेलहर औचक निरीक्षण किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय बेलहर निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। बेलहर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अवकाश पर पाए गए। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर जिला पदाधिकारी ने अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रोकड़ पंजी का भी अवलोकन किया गया। पाया गया कि रोकड़ पंजी अद्यतन संधारित नहीं थी तथा इसका नियमित अनुश्रवण भी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नहीं किया जा रहा था। इस पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए रोकड़ पंजी की जांच वरीय कोषागार पदाधिकारी से कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान केवल आवास सहायक श्री रविंद्र कुमार मंडल उपस्थित पाए गए, जबकि अन्य आवास सहायक अनुपस्थित थे। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने एक अनुपस्थित आवास सहायक से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया, जिन्होंने अस्वस्थ होने की जानकारी दी। प्रखंड कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक एक दिन का वेतन अवरुद्ध रखने का निर्देश दिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलहर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्था, दवा उपलब्धता, प्रयोगशाला, ओपीडी, प्रसवोत्तर कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर 53 मरीजों का पंजीकरण पाया गया। जिला पदाधिकारी ने ओपीडी प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाह्य रोगी कक्ष में निरीक्षण के समय तक 49 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। डेंटल ओपीडी के निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर मधुकर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। दवा वितरण कक्ष में सभी आवश्यक दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रयोगशाला में एलएफटी, केएफटी सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रसवोत्तर कक्ष में मरीजों की सुविधा के लिए कूलर लगाने तथा मॉडर्न आरआई कक्ष का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उपस्थिति पंजी के अनुसार प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक श्री भारत भूषण चौधरी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही अस्पताल में सी-सेक्शन सेवा प्रारंभ करने हेतु ब्लड बैंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। निरीक्षण के दौरान ऑर्थोपेडिक चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को होने वाली कठिनाइयों पर भी जिला पदाधिकारी ने चिंता व्यक्त की तथा शीघ्र ऑर्थोपेडिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने एवं चिकित्सा कर्मियों को प्लास्टर लगाने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। #जिला_प्रशासन_बांका #DistrictAdministrationBanka #बांका #जिला_पदाधिकारी_बांका #अनुश्रवण_निरीक्षण #सुशासन #जनसेवा #RTPS #फुल्लीडुमर #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र #स्वास्थ्य_सेवाएं #GoodGovernance #PublicService #Healthcare #Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

Banka, Bihar | Jun 27, 2026

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा  फुल्लीडुमर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी यथा राजस्व अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा आदि अनुपस्थित पाए गए, इसपर  जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त किया ,साथ ही अनुपस्थित पदाधिकारियों के  एक दिन वेतन अवरूध्द कड़ते हुए सभी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया । संचिकाओं एवं अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित एक आवेदक से बातचीत में यह जानकारी मिली कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन नहीं हो रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना अध्यक्ष को नियमित रूप से संयुक्त जांच कर भूमि विवादों का शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरी जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासनहीनता, लापरवाही तथा आम जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन की स्थिति तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी आरटीपीएस आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडुमर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत एनसीडी (NCD) क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जहां आने वाले मरीजों के वजन, ऊंचाई, रक्तचाप एवं अन्य स्वास्थ्य जांच संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने वहां उपस्थित मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान नेत्र ओपीडी, सामान्य ओपीडी, स्क्रीनिंग कक्ष, आकस्मिक (इमरजेंसी) विभाग, एक्स-रे कक्ष, यूएसजी कक्ष एवं प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
यूएसजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी कारणों से सेवा संचालित नहीं हो रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रयोगशाला एवं अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं को और सुदृढ़ करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था में निरंतर सुधार लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, समयबद्ध सेवा एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

#जिला_प्रशासन_बांका
#DistrictAdministrationBanka
#बांका
#जिला_पदाधिकारी_बांका
#अनुश्रवण_निरीक्षण
#सुशासन
#जनसेवा
#RTPS
#फुल्लीडुमर
#सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र
#स्वास्थ्य_सेवाएं
#GoodGovernance
#PublicService
#Healthcare
#Bihar

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा फुल्लीडुमर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी यथा राजस्व अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा आदि अनुपस्थित पाए गए, इसपर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त किया ,साथ ही अनुपस्थित पदाधिकारियों के एक दिन वेतन अवरूध्द कड़ते हुए सभी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया । संचिकाओं एवं अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित एक आवेदक से बातचीत में यह जानकारी मिली कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन नहीं हो रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना अध्यक्ष को नियमित रूप से संयुक्त जांच कर भूमि विवादों का शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरी जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासनहीनता, लापरवाही तथा आम जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन की स्थिति तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी आरटीपीएस आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडुमर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत एनसीडी (NCD) क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जहां आने वाले मरीजों के वजन, ऊंचाई, रक्तचाप एवं अन्य स्वास्थ्य जांच संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने वहां उपस्थित मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान नेत्र ओपीडी, सामान्य ओपीडी, स्क्रीनिंग कक्ष, आकस्मिक (इमरजेंसी) विभाग, एक्स-रे कक्ष, यूएसजी कक्ष एवं प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यूएसजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी कारणों से सेवा संचालित नहीं हो रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रयोगशाला एवं अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं को और सुदृढ़ करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था में निरंतर सुधार लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, समयबद्ध सेवा एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। #जिला_प्रशासन_बांका #DistrictAdministrationBanka #बांका #जिला_पदाधिकारी_बांका #अनुश्रवण_निरीक्षण #सुशासन #जनसेवा #RTPS #फुल्लीडुमर #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र #स्वास्थ्य_सेवाएं #GoodGovernance #PublicService #Healthcare #Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

Banka, Bihar | Jun 27, 2026

#बांका भतकुंडी में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आगमन, भव्य मंदिर निर्माण की सराहना
#CMBihar #followerseveryone #AnupamGarg

#बांका भतकुंडी में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आगमन, भव्य मंदिर निर्माण की सराहना #CMBihar #followerseveryone #AnupamGarg

Banka, Banka | Jun 27, 2026

#बांका जिले के अंबेडकर भवन में हुई अनोखी अंतर्जातीय विवाह, संविधान को साक्षी मानकर लिए सात फेरे
#CMBihar #BiharPolice #followerseveryone

#बांका जिले के अंबेडकर भवन में हुई अनोखी अंतर्जातीय विवाह, संविधान को साक्षी मानकर लिए सात फेरे #CMBihar #BiharPolice #followerseveryone

Banka, Banka | Jun 27, 2026