प्रतापगढ़: एसपी प्रतापगढ़ ने तहसील में गोली चलाने के फरार आरोपी विकास श्रीवास्तव पर ₹25000 का इनाम घोषित किया
एसडीएम चेंबर में गोली चलने के मामले में अधिवक्ता मनीष तिवारी की तहरीर पर अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस दर्ज मुकदमे में आरोपी विकास श्रीवास्तव फरार चल रहे हैं। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि कई बार दविश दी गई पर वह पुलिस गिरफ्त से दूर और फरार चल रहे हैं। जिस परइनाम घोषित किया गया।