प्रतापगढ़: डीएम के निर्देश पर खोदा गया ताला गांव में दफन पेंटर का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया
प्रतापगढ़ जनपद के ताला निवासी देव सरन (50) वाल पेंटिंग का काम करता था। बीते 16 फरवरी को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बेनीपुर गांव स्थित एक राइस मिल पर पेंटिंग करने गया था।। वहां से वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। फोन करने पर उसका फोन स्वीच ऑफ बताने लगा। 17 फरवरी भोर में उसके परिवार को किसी ने फोन किया कि देव सरन की तबियत खराब है।