प्रतापगढ़: रक्तदान संस्थान से प्रेरित होकर दो लोगों ने जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान किया
प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में शनिवार को शाम करीब 4:30 बजे दो लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । जानकरी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडे ने बताया की एक पॉजिटिव ब्लड की कमी को देखते हुए शहर के रहने वाले अरविंद और सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशन अग्रवाल ने रक्तदान संस्थान से प्रेरित होकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। दोनों को प्रमाण पत्र दिया गया।