प्रतापगढ़: तुलसीसदन में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, मुख्य अतिथि रहे एमएलसी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को शाम 5 बजे तक तुलसी सदन में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एमएलसी अविनाश सिंह ने आपदा मित्रों, ग्राम प्रधान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और कहा कि आपदाएं बिना सूचना के आती हैं, लेकिन जागरूकता से इनसे बचा जा सकता है।