प्रतापगढ़: उदईशाहपुर गांव में चार बीघे भूमि को धोखे से हड़पने का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
उदईशाहपुर गांव निवासी रमाकांत तिवारी ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता पारसनाथ की मृत्यु 19 नवंबर 2002 को हो गई थी। इसके बाद उदईशाहपुर गांव की भूमि उनके नाम आ गई थी। रमाकांत के ननिहाल में कोई न होने के कारण उन्हें नवासा मिला था। वह फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली गांव में पूरे परिवार के साथ निवास करते हैं।