गुन्नौर: गांव गंगुर्रा में ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए सोख्ता गड्ढे में डूबकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव गंगुर्रा निवासी सुरेश कुमार का तीन वर्षीय पुत्र अंकित गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गया था। काफी देर तक बच्चा जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के स्थानों और गांव में तलाश करने के बाद बच्चे के घर के सामने बने सोख्ता गड्ढे में पड़े होने की जानकारी हुई। बच्चा मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।