Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
bikanerupdate315
BSF के जवानों ने मनाई दीपवाली, देश वासियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा #bikaner #dewpawali #BSF #सुरक्षा #rajasthan #bikaner_update
Bikaner, Bikaner
| Nov 8, 2026
#bikaner
#dewpawali
#bsf
#सुरक्षा
#rajasthan
#bikaner_update
MORE NEWS
"हैरतअंगेज खेल" बीकानेर के बारह गुवाड़ के चौक में दिवाली पर वर्षो पुरानी परंपरा का होता है निर्वाह.. युवतियां भी बढ़चढ़ लेती है हिस्सा..
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
बीकानेर के बारह गुवाड़ चौक में दीपावली पर "बनाटी खेल' की "वर्षो पुरानी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वाह करते है..
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ जवानों संग मनाई दीपावली ‘जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो’ गीत गाकर जवानों में भरा उत्साह बीकानेर, 07 नवंबर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने हर साल की भाँति इस बार भी शनिवार शाम जिला मुख्यालय स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों के साथ फूलझड़ियां जलाकर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। वहीं, ‘जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो’ गीत गाकर जवानों में उत्साह और उमंग का संचार किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि बीएसएफ के जवान देश की सीमाओं की मुस्तैदी से सुरक्षा कर रहे हैं, तभी देशवासी शांति और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पा रहे हैं। उन्होंने जवानों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री एवं बीएसएफ अधिकारियों व जवानों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इससे पूर्व बीएसएफ अधिकारियों ने बुके भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। दीपावली के उल्लासपूर्ण माहौल में बीएसएफ के जवानों ने भी केंद्रीय मंत्री के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। श्री मेघवाल ने जवानों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यवाहक डीआईजी श्री नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट श्री विक्रम कुंवर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रकाश सुरीन सहित बीएसएफ के अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। इनके अलावा डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, एवं एडवोकेट श्री अशोक प्रजापत भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन डिप्टी कमांडेंट श्री सातार खान ने किया।
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
बीकानेर फल-सब्जी मंडी में बदलाव की नई शुरुआत, एक महीने में हुए कई सराहनीय कार्य नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकुल झाम्ब की पहल से मंडी में दिखने लगा सकारात्मक बदलाव, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को मिली प्राथमिकता बीकानेर। बीकानेर की फल-सब्जी मंडी में नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकुल झाम्ब के नेतृत्व में बदलाव की नई शुरुआत देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने के दौरान मंडी परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य करवाए गए हैं। इन प्रयासों से मंडी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। सचिव, कृषि उपज मंडी (फल-सब्जी) के सहयोग से वर्षों से मंडी के पिछले हिस्से में जमा कचरे की सफाई करवाई गई। इस अभियान के तहत लगभग 150 से 200 ट्रॉली से अधिक कचरा हटाया गया। वहीं दुकान नंबर 21 के सामने लंबे समय से जमा मिट्टी के ढेर को भी हटवाकर रास्ते को साफ-सुथरा बनाया गया। इसके अलावा नगर निगम के सहयोग से मंडी के बाहर भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। मंडी के मुख्य द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे मंडी का स्वरूप पहले की तुलना में अधिक सुंदर और व्यवस्थित नजर आने लगा है। इन कार्यों को केवल सफाई अभियान तक सीमित नहीं माना जा सकता, बल्कि यह मंडी की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव और नई सोच का संकेत है। लंबे समय से जिन समस्याओं की ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन पर अब पहल होती दिखाई दे रही है। मंडी से जुड़े व्यापारियों और लोगों को उम्मीद है कि अध्यक्ष मुकुल झाम्ब के नेतृत्व में आगामी 18 महीनों के दौरान विकास के कई बड़े कार्य होंगे। स्वच्छता, बेहतर व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ बीकानेर की फल-सब्जी मंडी प्रदेश की आदर्श मंडियों में अपनी पहचान स्थापित कर सकेगी। फिलहाल एक महीने के प्रयासों ने मंडी में बदलाव की उम्मीद जगा दी है। अब सभी की निगाहें आने वाले समय में होने वाले विकास कार्यों पर टिकी हैं।
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
बीकानेर:-दीपावली पर परंपरा के नाम पर जुए का खेल,परकोटे के चौक में पुलिस की दबिश,मची भगदड़! खबर कमेट में, The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
बारह गुवाड़ से live... बीकानेर के बारह गुवाड़ चौक में छोटी दीपावली के अवसर पर निभाई जाने वाली 'बनाटी खेल' की परंपरा करीब 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इस अनूठी और हैरतअंगेज परंपरा के तहत प्रतिभागी रात के समय जलती हुई आग की मशालों के साथ अद्भुत करतब दिखाते हैं। यह आयोजन सनातन संस्कृति और अदम्य साहस का एक अनूठा संगम माना जाता है।
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
कच्ची बस्ती में वस्त्र, मिठाइयां, चॉकलेट, रंगोली व दीपक बांटकर मनाई दीपावली 7 अक्टूबर, बीकानेर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली पर सेवा कार्य कर मनाया गया। इस बार दीपावली पर वल्लभ गार्डन, अंबेडकर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी 33 केंद्र पर कच्ची बस्ती के लोगों के बीच में वस्त्र, मिठाइयां, रंगोली, दीपक वितरण किए गए। जिसको पाकर महिलाओं व बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक थी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सायर कंवर, पूजा देवी उपस्थित रहे। समिति की तरफ से अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, वैभव, हिमांशी, मयंक, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, हिमांशु किराडू उपस्थित रहे। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा गया कि "दीपावली का वास्तविक अर्थ दूसरों के जीवन में खुशियों का दीपक जलाने का भी अवसर है। जब हम किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, तो वह रोशनी किसी भी दीये या पटाखे से कहीं अधिक चमकदार और संतोषजनक होती है।"उषा गुप्ता द्वारा बताया गया कि सेवा कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026
दीपावली पर विधायक श्री जेठानंद व्यास ने दी शुभकामनाएं, दिसंबर से शुरू होगा 39 वार्डों का स्वच्छता सर्वेक्षण बीकानेर, 7 नवम्बर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, संपत्ति और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर विधायक श्री व्यास ने घोषणा की कि दिसंबर माह से विधायक जन सुनवाई केंद्र द्वारा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो नियमित रूप से सभी वार्डों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करेगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबसे स्वच्छ पाए जाने वाले वार्ड के सफाई कार्मिकों को प्रतिमाह विधायक जनसुनवाई केंद्र पर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
Bikaner, Bikaner | Nov 7, 2026