बारह गुवाड़ से live...
बीकानेर के बारह गुवाड़ चौक में छोटी दीपावली के अवसर पर निभाई जाने वाली 'बनाटी खेल' की परंपरा करीब 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इस अनूठी और हैरतअंगेज परंपरा के तहत प्रतिभागी रात के समय जलती हुई आग की मशालों के साथ अद्भुत करतब दिखाते हैं।
यह आयोजन सनातन संस्कृति और अदम्य साहस का एक अनूठा संगम माना जाता है।