मानिकपुर: इटवां डुडैला गांव के खेत में पानी लगाने और बुआई को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत और चार गंभीर रूप से घायल
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे खेत में पानी लगाने और फसल बोने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में पंकज त्रिपाठी (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरे पक्ष के सात लोगों पर आरोप है।