अग्रवाल समाज ने दशहरा मिलन में किया बुजुर्गों, प्रतिभाओं और समाज के गौरवों का सम्मान
छतरपुर। अग्रवाल समाज ने सोमवार को महालक्ष्मी मंदिर में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में सभी को तिलक लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं। समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद एवं नई पीढ़ी की प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में बुजुर्गों, प्रतिभाओं और समाज के गौरवों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही नेत्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए 3 नेत्रदानी परिवारों और महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, अग्रसेन सेवाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष जय नारायण अग्रवाल, सचिव उमाशंकर दाऊ, वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर अग्रवाल, संरक्षक हरि प्रकाश अग्रवाल, नगर अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष सौरभ सन्नी, अग्रसेन महिला विकास समिति की अध्यक्ष सोनम अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिवम शानू, चंदा सर्राफ, ज्ञानू अग्रवाल आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। समारोह का संचालन प्रीति और रेशू अग्रवाल ने किया।
वरिष्ठजन सम्मान
समारोह में शंकरलाल अग्रवाल गलबली सेठ, मथुरा प्रसाद अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, बृजबिहारी अग्रवाल और रामदुलारी अग्रवाल पत्नी स्व परमानंद अग्रवाल को समाज को दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठजन सम्मान से अलंकृत कर शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र भेंट किया गया।
ये हैं अग्र गौरव शासकीय, अशासकीय सेवाओं में चयनित होकर समाज को गौरवान्वित करने वाले युवाओं को अग्र गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। इनमें सृष्टि अग्रवाल पुत्री पंकज अग्रवाल (संटू) ने एलएलएम कर दिल्ली हाईकोर्ट मे प्रैक्टिस शुरू कर समाज का मान बढ़ाया। शुभांगी अग्रवाल पुत्री रश्मि राजेश अग्रवाल ने इंदौर की इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में द्वितीय स्थान पाकर एलएलएम की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंशिका पुत्री भोलू अग्रवाल और आंशी अग्रवाल पुत्री रीता राकेश अग्रवाल का सहायक प्राध्यापक के रूप में चयन होने, मानसी अग्रवाल पिता हरी शंकर अग्रवाल का आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर चयन होने, आरती अग्रवाल पुत्री महेश अग्रवाल गंज को सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने, डॉ प्रांशी अग्रवाल पुत्री राजेश अग्रवाल को जिला अस्पताल में पदस्थ होने, डॉ सौम्या अग्रवाल पुत्री राजेन्द्र अग्रवाल डारगुवां वाले को पीजी क्वालीफाई करने और डॉ समिधा अग्रवाल पुत्री शंकर लाल अग्रवाल को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से पीजी की परीक्षा उत्तीर्ण करने और आरना अग्रवाल पुत्री आदित्य अग्रवाल को राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में द्वितीय तथा प्रश्न मंच में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित करने पर अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें इन्द्रा देवी पत्नी रमेश चन्द्र अग्रवाल (कपड़ा वाले) स्मृति सम्मान के तहत आईसीएसई बोर्ड से 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अयांश मित्तल पुत्र दीपमाला शैलेंद्र अग्रवाल और 10 वीं में किरण अग्रवाल पुत्री नीतू नरेंद्र अग्रवाल का सम्मान किया गया। प्रो आरएल अग्रवाल स्मृति पुरस्कार के तहत 12 वीं सीबीएसई बोर्ड में शिव अग्रवाल पुत्र संगीता गंगाराम अग्रवाल और 12 वीं एमपी बोर्ड में नैंसी अग्रवाल पुत्री राधा गिरीश अग्रवाल की सफलता पर सम्मान किया गया। कमल अग्रवाल स्मृति पुरस्कार 10वीं कक्षा सीबीएसई में
योग्यता अग्रवाल पुत्री कीर्ति निरंजन अग्रवाल और 10 वीं एमपी बोर्ड में उर्वशी अग्रवाल पुत्री पूजा हृदेश अग्रवाल को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नेत्रदानी परिवार सम्मानित मानवता की सेवा में नेत्रदान करने वाले परिवारों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। शंकरलाल अग्रवाल (खैरी वाले), लक्ष्मी देवी अग्रवाल टटम और राजेन्द्र अग्रवाल के निधन पर नेत्रदान कर दूसरों की ज़िंदगी रोशन करने पर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।