सेवादारों, श्रोताओं और कर्मियों के लिए खुशखबरी, करवा चौथ पर डेढ़ घंटे की होगी श्रीराम कथा।
बागेश्वर सरकार की सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन अपार जनसमूह उमड़ रहा है।कथा के पांचवें दिन बागेश्वर सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर कथा की अवधि कम रखने की बात कही। उन्होंने कहा, “वर्ष में एक दिन तो पुरुषों को पूजा करवाने का मौका मिलता है। हमारे चेलों में बड़ी खलबली मची हुई है, सभी छुट्टी मांग रहे हैं और हम दे नहीं रहे हैं। इसे देखते हुए कल कथा को डेढ़ घंटे में ही समाप्त कर देंगे और शाम 5 बजे तक कथा संपन्न कर देंगे।”दरअसल, कथा के छठवें दिन करवा चौथ का पर्व है। इस अवसर पर सेवादारों, कथा सुनने आए श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के परिवारों की महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बागेश्वर सरकार ने कथा की अवधि मात्र डेढ़ घंटे रखने का निर्णय लिया है, ताकि सभी लोग समय पर अपने घर पहुंचकर करवा चौथ का पर्व मना सकें।वहीं, कथा के सातवें और अंतिम दिन श्रद्धालुओं को सिद्ध एवं अभिमंत्रित भभूति का वितरण किया जाएगा।
@topfans बागेश्वर धाम सरकार