फरसगांव: 15 जुलाई की एकदिवसीय हड़ताल की रणनीति पर शिक्षक संगठनों की बैठक, सर्व शिक्षक एकता मंच के गठन पर हुई सहमति
शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं 15 जुलाई 2026 को रायपुर में प्रस्तावित एकदिवसीय हड़ताल की रणनीति को लेकर जिले के सभी शिक्षक संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की फरसगांव में बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही शिक्षकों के साझा हितों की रक्षा के उद्देश्य से 'सर्व शिक