पूर्णागिरि: टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ठगी करने वाली महिलाओं के गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार
टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओ से जेवरात सहित लाखों रुपयों की ठगी करने वाली महिला गैंग का पुलिस नें पर्दाफाश कर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया । इस आशय की जानकारी कोतवाली पुलिस से मंगलवार को प्राप्त हुई।