नवादा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्टेशन रोड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन 'वर्ल्ड एआई समिट' के दौरान भारत की छवि धूमिल करने के कथित प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में किया गया।