प्रतापगढ़: लंगड़ा का पुरवा, पदमपुर गांव में घर के सामने बैठकर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटा गया
अंतू थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा , पदमपुर निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि देर शाम को उनके घर के सामने गांव के ही आशीष ,मोदी, एवं संदीप बैठकर मोबाइल चला रहे थे तथा उनके घर की महिलाएं जो घर पर थी उन्हें सुना कर अश्लील बातें कर रहे थे। जिसका उसने विरोध किया, तथा अपने दरवाजे के सामने से जाने की बात कही। इसी बात से नाराज लोगों ने उसे उसके पिता भाई को पीटा।