प्रतापगढ़: अलीपुर गांव में नहर में मिला लावारिस महिला का शव, देर शाम हुई पहचान
बुधवार दोपहर बाद शारदा सहायक नहर में देल्हूपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक महिला का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त पहले नहीं हो पा रही थी। बुधवार को शव नहर की पुलिया में फसा हुआ़ देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देल्हूपुर पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जिसकी पहचान लालती देवी निवासी बालाडीह के रूप में हुई है।