प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित सँई कम्प्लेक्स में आरटीसी प्रभारी और प्रशिक्षकों के साथ की गोष्ठी
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार शाम 6 बजे पुलिस लाइन स्थित सँई कम्प्लेक्स में आरटीसी प्रभारी और प्रशिक्षकों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार पर बल दिया। प्रशिक्षकों को समर्पण भाव से कार्य करने और प्रशिक्षणाधीन कर्मियों के मनोबल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।