प्रतापगढ़: मांधाता के उपनिरीक्षक के साथ पुलिसकर्मियों का खुली पिस्टल लेकर दौड़ लगाना बना चर्चा का विषय
बुधवार को दोपहर 1.33 बजे अचानक पट्टी की जामा मस्जिद के पीछे अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एक उपनिरीक्षक व 3 पुलिसकर्मी दौड़ते हुए जामा मस्जिद की गली से बाहर निकले। उपनिरीक्षक हाथ में खुली पिस्टल भी लिए हुए थे। वह 50 मीटर की दूरी पर बाएं हाथ को मुड़ी दूसरी गली में तेजी से दाखिल हुए। उसके पीछे तमाम लोग भी दौड़े। लेकिन पुलिसकर्मियों के हाथ कुछ नहीं लगा।