अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस थाना भवानीमंडी की प्रभावी कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व स्मैक सहित आरोपी जाकिर को किया गिरफतार।
* आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मैथीलीन डाईऑक्सी मैथेम्फेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम को किया जप्त ।
* तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने किया जप्त।
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अमित कुमार I.P.S. ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर आपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी टीमो द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 01 आरोपी को गिरफतार किया जाकर आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक मोटरसाईकिल एवं अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मैथीलीन डाईऑक्सी मैथेम्फेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः- दिनांक 21.08.2026 को श्री प्रमोद कुमार पु.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम हेतु दौराने नाकाबंदी डग-भवानीमण्डी रोड श्मशान तिराहा पचपहाड से एक व्यक्ति जाकिर को वाहन मोटरसाईकिल सहित डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति जाकिर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मैथीलीन डाईऑक्सी मैथेम्फेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया जाकर आरोपी जाकिर को गिरफतार किया गया।
कार्यवाही पुलिसः- श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार I.P.S. व श्री भागचन्द मीणा R.P.S. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री सत्यनारायण गोदारा R.P.S.. वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कल दिनांक 21.08.2026 दौराने नाकाबंदी दौराने नाकाबंदी डग-भवानीमण्डी रोड श्मशान तिराहा पचपहाड से एक व्यक्ति जाकिर को वाहन मोटरसाईकिल सहित डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति जाकिर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मैथीलीन डाईऑक्सी मैथेम्फेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया जाकर आरोपी जाकिर को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरण हाजा मे दौराने पुछताछ आरोपी जाकिर ने उक्त अवैध मादक पदार्थ शोयब लाला पुत्र श्री जलाल खां जाति मुसलमान निवासी डग पुलिस थाना डग जिला-झालावाड हाल निवासी देवलजी जिला प्रतापगढ से लाना बताया जिसकी तलाश पतारसी जारी है।
#JhalawarPolice #jhalawar #rajasthan #rajpolice #RajasthanPolice