कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल भीड़ का फायदा उठाकर मरीज और अटेंडर की जेब साफ
वारदात का पता लगने पर लोगो ने पीछा करके दो जनों को पकड़ा और पुलिस को सौंपे
कोटा। न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ के बीच जेबकतरों ने एक मरीज और एक अटेंडर को निशाना बना लिया। दोनों की जेब से रुपए चोरी किए गए। वारदात का पता लगने पर लोगों ने पीछा कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
केशवराय पाटन निवासी ओमप्रकाश हड्डी की समस्या को लेकर न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे। सुबह ओपीडी में लंबी लाइन लगी थी। ओमप्रकाश लाइन में खड़े थे और उनके पीछे एक युवक खड़ा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर उनकी पेंट की जेब से पर्स निकाल लिया।
Sangod, Kota | Aug 22, 2026