खुजनेर: खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को आयोजित भंडारे में शामिल हुए राजगढ़ विधायक
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव शनिवार को सुबह 11:00 बजे करीब में सरपंच पप्पू गुर्जर द्वारा खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर पर आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खाटू श्याम मंदिर पर पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।