झांसी: कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं ने व्यक्ति को चप्पलों से पीटा, मची अफरा-तफरी
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और महिलाओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के दौरान उग्र हुई महिलाओं ने व्यक्ति की चप्पलों से धुनाई कर दी। बीच सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर कार्रवाई में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026