बघौली में हरा नीम का पेड़ काटे जाने से रोष सारीपुर हीरालाल में बिना अनुमति पेड़ काटने का आरोप, ग्रामीणों ने वन विभाग-पुलिस से कार्रवाई की मांग की
हरदोई थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम सारीपुर हीरालाल में हरे-भरे नीम के पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। पेड़ काटे जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति के हरे नीम के पेड़ पर आरा चला दिया गया। उनका कहना है कि पेड़ काटे जाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग से शिकायत कर जिम्मेदार लोगों की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके की जांच कर पेड़ काटने की अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की मांग उठाई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026