बड़वारा: बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में राजीव गांधी जयंती पर मरीजों को फल-बिस्कुट बांटे, 'आधुनिक भारत का निर्माता' बताया
Badwara, Katni | Aug 20, 2026 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बड़वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक व रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उपचाराधीन मरीजों के बीच पहुंचकर फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।