तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जिला प्रशासन की मुस्तैदी
श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का जिला प्रशासन हार्दिक अभिनंदन करता है।
तीसरी सोमवारी के अवसर पर देर रात जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्र ने स्वयं कांवरिया मार्ग, मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं शांतिपूर्ण जलाभिषेक सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar