मवाना: रविवार को मवाना के काबलीगेट निवासी फरमान के खेत में रास्ते को लेकर परिवार के सदस्य के साथ हुआ विवाद, थाने पर दी तहरीर
Mawana, Meerut | Nov 17, 2024 रविवार को 3:00 थाने पर तहरीर देते हुए मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी फरमान ने पुलिस को बताया कि उसके खेत गंग नहर हस्तिनापुर रोड पर है । जहां उसका अपने परिवार के सदस्य के साथ खेत में रास्ते को लेकर विवाद हो गया और पीड़ित के साथ मारपीट की गई । उधर दूसरे पक्ष के मोहसिन ने भी थाने पर मारपीट की तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।