मवाना: शनिवार को मवाना की गंग नहर पटरी पर स्थित प्राइवेट कंपनी में दबंग युवक ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट, तहरीर दी गई
Mawana, Meerut | Nov 16, 2024 शनिवार को मवाना की गंग नहर पटरी पर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी दिनेश ने पुलिस को बताया कि दोपहर 2:00 बजे एक दबंग युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी । पीड़ित ने शाम 7:30 बजे मवाना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।