मवाना: मवाना की डाकखाने वाली गली में महिला की स्कूटी के आगे बाइक लगाना पड़ा भारी, पुलिस की चेतावनी सुनकर बाइक सवार भाग खड़ा हुआ
Mawana, Meerut | Nov 17, 2024 शनिवार को शाम 7:00 मवाना की डाकखाने वाली गली में स्कूटी से जा रही महिला के आगे एक बाइक सवार ने अपनी बाइक लगा दी । महिला ने स्कूटी रोककर पुलिस की चेतावनी दे डाली। इसके बाद बाइक सवार मौके से भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में महिला ने थाने पर तहरीर देने की बात कही है।