मवाना: तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम अंकित कुमार और सीओ अभिषेक पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Mawana, Meerut | Nov 16, 2024 शनिवार को सुबह 10:00 बजे मवाना तहसील में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें एसडीएम अंकित कुमार एवं सीओ अभिषेक पटेल ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना । समाधान दिवस 2:00 बजे तक चला। इस दौरान कुल 71 शिकायत आई जिसमें मौके पर 9 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। संविधान दिवस पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।