संभल: संभल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में जिलाधिकारी और SP की अध्यक्षता में हुआ, फरियादियों की शिकायत सुनी गई
संभल में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई मौजूद रहे। जहां पर उन्होंने फरियादियों की फरियादों को सुनकर अधीनस्थ अधिकारियों को निस्तारण को लेकर कहा। इस मौके पर हर विभाग का अधिकारी मौजूद रहा।