‘अनिल कल्ला का चयन परिवार के कारण नहीं’ — डॉ. बी.डी. कल्ला का बड़ा बयान
बीकानेर मेयर चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अनिल कल्ला के चयन पर उठ रहे परिवारवाद के सवालों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल कल्ला को मेयर पद के लिए किसी पारिवारिक कारण से नहीं चुना गया, बल्कि पार्टी के लोगों ने बैठकर सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया था।
डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि जिस समय यह सहमति बनी, उस समय वे खुद वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि अनिल कल्ला को जनता ने चुनाव जिताया है और उनका चयन परिवार के कारण नहीं हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी चुनाव लड़नेका अधिकार है। भाजपा से डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने अनिल कल्ला को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं नवरतन डागा भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
#bikaner #bikanernews #mayorelection #congress #rajasthannews