लखीसराय: नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में दिलाई गई शपथ
जिला मुख्यालय स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में शुक्रवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत अधीनस्थ कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार की संध्या 4,18 पर मिली जानकारी के अनुसार 17 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है।