सेन्हा: सेन्हा में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जप्त
गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर को एक्कागुड़ी के समीप रोककर बालू परिवहन के बारे में चालक से पूछताछ करते हुए कागजात की मांग की गई परंतु चालक द्वारा किसी तरह की कागजात या चालान नहीं दिखाए जाने पर दोनों ट्रैक्टर को जप्त कर सेन्हा थाना लाया गया है।