सेन्हा: आज रात 10:28 के बाद होगा होलिका दहन, होली 26 मार्च को
ब्रह्मविद परिषद के अध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि होलिका दहन आज रात 10:28 के बाद होगा। भष्म, विभूति धारण, काशी में होली, स्नान, दान, पूर्णिमा 25 मार्च को प्रात 11:31 के बाद रंग खेल सकते हैं। वही सर्वत्र होली 26 मार्च को रंग, अबीर, नवीन वस्त्र धारण, कुल देवताओ का पूजन किया जाएगा। इस बार भोलेनाथ की कृपा से दो दिन रंग, गुलाल सभी सनातनी खेल सकेंगे।