सेन्हा: सेन्हा में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के भड़गांव पंचायत ग्राम स्थित विद्यालय में जेएसएलपीएस और प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जल स्तर को रिचार्ज करने की शपथ दिलाई गई।मौके पर जेएसएलपीएस के आरती देवी ने कहा कि जल है तो जीवन है। जल को बचाने का प्रयास करें और जल का सदुपयोग करें।