सेन्हा: सीठीयो गांव के समीप मालवाहक पिकअप वाहन पलटा, सैकड़ो मुर्गियों की हुई मौत
सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठीयो गांव के समीप अहले सुबह लोहरदगा की ओर से मुर्गी लोड कर बेड़ो की ओर जाने के क्रम में जेएच01 ईएफ 8194 मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में लदे सैकड़ो मुर्गियां दबकर मर गई। बताया जाता है कि चालक को झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।