सेन्हा: सेन्हा में कोयला लदा अनियंत्रित हाइवा पलटा, चालक घायल
सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़ागांव स्थित बेड़ा टोली कोयल पथ पर कोयला लदा हाईवा पलट गया। इस घटना में चालक घायल हो गया घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। चालक की पहचान बिहार के मदनपुर सलैया निवासी केवल सिंह के 26 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है।