पटना ग्रामीण: पटना साइबर थाना ने मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार
पटना साइबर थाना को मुद्रा लोन के नाम पर लोगों से ठगी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष नीतीश चन्द्र धारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी में शामिल 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 16 मोबाइल फोन, 06 एटीएम कार्ड आदि बरामद की है।