पटना ग्रामीण: चंदन मिश्रा हत्याकांड: शेरू सिंह गैंग के शूटर निकले कातिल, ADG ने दी जानकारी
पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार की शाम 4 बजे पटना में ADG कुंदन कृष्णन ने बताया कि इस हत्या को शेरू सिंह गैंग के शूटरों ने अंजाम दिया। गैंग का सरगना शेरू सिंह इस समय पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है,वहीं से वह अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित कर रहा था।