पटना ग्रामीण: बिहार में 22,000 डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकारी कामकाज ठप
बिहार के करीब 22,000 डाटा एंट्री ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। समायोजन की मांग को लेकर ये सभी ऑपरेटर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण राज्यभर में डाटा एंट्री संबंधित सरकारी कार्य रुक गया है,जिससे प्रशासनिक कामकाज में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।