बोचहां: जगन्नाथपुर गांव में विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने बीएओ से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया पंचायत के जगन्नाथ पुर गांव स्थित मध्य विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे में शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत किया है। ग्रामीणों ने बताया पंचायत के योजना से विद्यालय का चहारदीवारी बनाया जा रहा है।