मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र के भूसाही चौक के समीप एनएच 27 किनारे झाड़ी में पड़े अज्ञात युवकों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है। युवक की सिर में गहरे घाव पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसे गोली मारकर हत्या किया गया है।